फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कुर्सी है जनाजा तो नहीं, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कुर्सी है जनाजा तो नहीं, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जातें.........यह कहना घोसी के सपा सांसद राजीव राय का। यह दो पंक्ति उन्होंने संसद में व्यापारियों-बुनकरों के हित में ट्रेन चलाने की मांग के संबंध में असमर्थता जताने पर कही। सांसद ने कहा कि मऊ बुनकर बाहुल्य जिला है। राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार ने पूरी व्यवस्था तो कर दी कि सब सुविधाएं खत्म हो जाएं। अब ऐसे में ट्रेन की सुविधा हो तो बुनकरों के साथ व्यापारियों के लिए संजीवनी का काम होगा। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि पिछले सत्र में मांग उठाते हुए कहा कि मुंबई, दक्षिण भारत सहित बड़े बड़े महानगरों से दोहरीघाट-मऊ को जोड़ने की मांग की गई थी। लेकिन इस संबंध में जो पत्र आया है इसमें असमर्थता जताई गई है। इस पर उन्होंने कहा कि जब आप कुछ कर ही नहीं सकते हैं तो मैं दो लाइन जरूर कहूंगा कि कुर्सी है जनाजा तो नहीं, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते..उन्होंने आगे कहा कि जब अगर हमारे व्यापारियों के लिए दिल्ली में सब्सिडी नहीं दे सकते हैं तो कम से कम उन्हें व्यापार के लिए आने जाने की सुविधा ही दे दें। कहा कि फिर मांग करता हूं कि मऊ से दिल्ली, मुंबई सहित अन्य महानगरों के लिए ट्रेन की सुविधा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें