फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली को बांग्लादेशी कहना शर्मनाक : सीपीआई

विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ता : संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव राम अवतार सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह संघ परिवार के दबाव में बांग्लादेशी घुसपैठियों के सवाल खड़ा कर राजनीतिक को देश की पूर्ति के लिए बांग्लाभाषी भारतीय नागरिकों तक का उत्पीड़न कर रही है। अनीस अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में दिल्ली पुलिस द्वारा बंगाली भाषा को बांग्लादेशी भाषा कहना शर्मनाक और राष्ट्र विरोधी है। बांग्ला भाषा भारतीय भाषा है, इसकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा पर सभी भारतीय गर्व करते हैं। उत्पीड़न को तत्काल रोका जाए और बांग्ला भाषी भारतीयों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर विनोद राय, रामसोच, शेख हिसामुद्दीन, रामचंद्र भारती, सुभाष गौतम, राम अशीष चौहान, फखरे आलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें