फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के शहीद कुंवर मुन्नी सिंह गेट से परसिया तक हो रहे सड़क निर्माण में अनियमितता के विरोध में ग्रामीण खुल कर सामने आ गए। प्रदर्शन कर मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करते करते परेशान हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों की निगरानी नहीं करने से ठेकेदार मनमानी कर रहा है। सड़क निर्माण में अनियमितता देख सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने भेड़कुल सुल्तानपुर गांव के नवलगिया गेट के पास नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बीते एक महीने में ग्रामीणों ने दूसरी बार प्रदर्शन कर विरोध जताया है। प्रदर्शन कर रहे शिवलाल कुमार, लल्लन कुमार, विश्वजीत प्रसाद, दीना प्रसाद, शिवकुमारी ने बताया कि शहीद कुंवर सिंह मुन्नी सिंह गेट से परसिया तक चार किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ये सड़क काफी दिनों से बदहाल थी। लोगों की मांग और आवागमन में परेशानी को देखते हुए सड़क नवीनीकरण के लिए बजट पास हुआ। बीते एक महीने से सड़क बन रही है लेकिन ठेकेदार अनियमितता बरत रहे हैं। वाहनों के चलने पर एक महीने में ही गिट्टियां सड़क का साथ छोड़ देंगी। बताया कि जब से सड़क बन रही है विभाग के अधिकारी एक बार भी मौके पर मुआयना करने नहीं पहुंचे। कहा कि जल्द ही विभाग के अधिकारी इसमें सुधार नहीं करेंगे तो शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें