मऊ। बुधवार को जिले में दो हजार से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट मिली, सकारात्मक बात यह है कि इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल रिपोर्ट केे अनुसार बुधवार को पूरे जिले में 600 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। जबकि 1410 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली। इन दोनों जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। जिले में अब तक 8 हजार 331 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें 8 हजार 250 रिकवर हो चुके हैं। 80 मरीजों की मौत हो चुकी है, वर्तमान में सक्रिय एकमात्र मरीज का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। संवाद