फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2742 की आई जांच रिपोर्ट, 153 मिले नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में शनिवार को 2742 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 153 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें 105 मरीज मिले आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार को मेडिकल टीमों ने 2410 लोगों का एंटीजेन से जांच की। इसमें 38 लोग संक्रमित मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 332 रिपोर्ट में 105 लोग संक्रमित मिले, वहीं जिला अस्पताल में ट्रूनाट जांच में 10 लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में निजामुद्दीनपुरा से चार, ब्रम्हस्थान से आठ, हनुमान नगर से दो, महासो से तीन, कतुआपूरा से पांच, मुंशीपुरा से पांच, घोसी से दस, स्टेट बैंक मऊ से दो, सहादतपुरा से पांच, अमिला से तीन, घोसी से 12 सहित पूरे जिले में 153 नए संक्रमित मरीज मिले। बताया कि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6411 पहुंच गई। इसमें 4868 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 45 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि सक्रिय 1498 मरीजों में से 1281 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें