मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव के गुरूम्हा में विकास कार्यों की जाँच के लिए जनपद के नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम के द्वारा नामित जांच अधिकारी ईओ वलीदपुर नितेश गौरव ने बुधवार को विकास कार्यों की स्थलीय जाँच किया । ज्ञातव्य है कि ग्राम पंचायतों के खाता संचालन पर 26 दिसम्बर से रोक लगा दिया गया था । जनपद में विकास कार्यों के सत्यापन के लिए आए नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम ने जाँच में पाया था कि 1 दिसम्बर से 27 दिसम्बर के बीच ग्राम पंचायतों के खातें से व्यापक स्तर पर धन आहरित किया गया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों के सत्यापन के लिए निर्देश दिया था । इसी क्रम में विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव के गुरूम्हा में विकास कार्यों के जाँच के लिए नामित जाँच अधिकारी ईओ वलीदपुर नितेश गौरव ने निर्धारित तिथि के अन्दर आहरित धन के सापेक्ष विकास कार्य किए गए या नहीं के सत्यापन के क्रम में इन्टरलाकिंग,इन्डिया मार्का 2 हैन्डपम्प रिबोर ,मनरेगा कार्यों आदि की गहनता से जाँच किया। इस बावत जाँच अधिकारी ईओ वलीदपुर नितेश गौरव ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा एमबी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने से जाँच पूरी नहीं हो सकी है।