फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर भर्ती के लिए सभी विकास खंडों पर होगा साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बताया कि सभी विकास खंडों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए साक्षात्कार का आयोजन करेगी। डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति करेगी। प्रत्येक विकास खंड मुख्यालयों पर तिथिवार साक्षात्कार शिविर आयोजित किया जाएगा। विकास खंड परदहा और बड़राव में 5-6 सितंबर, घोसी और रतनपुरा ब्लॉक में 7-8 सितंबर, कोपागंज और मोहम्दाबाद गोहना में 9-10 सितंबर को, फतेहपुर मंडाव और दोहरीघाट ब्लॉक में 11-12 सितंबर को और रानीपुर ब्लॉक में 13-14 को शिविर लगाया जाएगा। रजनीश राय ने बताया कि सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजरों की लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी और उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वहीं सुपरवाइजर के लिए इंटर और बीए पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी और उम्र 19 से 40 वर्ष होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए जौनपुर भेजा जाएगा, जहां प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के बाद सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर सुरक्षा के कार्य में स्थायी तैनाती दी जाएगी। जहां नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस, पेंशन सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें