मुहम्मदाबादगोहना। साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों की स्मृति में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से वीर बाल दिवस 2022 का जिलास्तरीय आयोजन टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर नेशनल इंटर कॉलेज पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर, टाउन इंटर कॉलेज, सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, राम जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर सहित जिले के माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने जिला स्तरीय चित्रकला निबंध भाषण तथा क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। टाउन इंटर कॉलेज के बच्चों ने गुरु गोबिंद सिंह के चारों पुत्रों की शहादत को याद करते हुए उनके दोनों छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान को दिखाते हुए एक बेहद आकर्षक वीर बालक झांकी का निर्माण किया। भाषण प्रतियोगिता में रुचि त्रिपाठी सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान अर्जित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में टाउन इंटर कॉलेज के बच्चों का दबदबा रहा। बालक वर्ग में अभिनव चौहान ने प्रथम स्थान, अक्षय कुमार ने द्वितीय स्थान, हिमांशु मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राम जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर मऊ की प्रिंसी सहाय प्रथम स्थान पर रहीं। भसीन नेशनल इंटर कॉलेज की नेहा द्वितीय स्थान पर रहीं। पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर मऊ की विद्या भारती तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षय कुमार टाउन इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान ममता पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर, तृतीय स्थान रिद्धि जायसवाल सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने हासिल किया। क्विज में पूर्णेंदु टाउन इंटर कॉलेज ने प्रथम, ममता पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर ने द्वितीय तथा रुचि त्रिपाठी सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीराम पांडेय, ऋचा त्रिपाठी, नुसरत आफरीन, मरियम फारुकी, मोहम्मद असलम आदि शामिल रहे।