फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा अभिकर्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
घोसी में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते एलआईसी अभिकर्ता।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आजमगढ़ मोड़ तिराहा स्थित एलआईसी बिल्डिंग पर भारतीय जीवन बीमा निगम की जनपदीय शाखा के अभिकर्ताओं ने राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की गई।अभिकर्ताओं ने सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया। कहा कि पॉलिसी पर बोनस बढ़ाना, विभिन्न लेनदेन पर ब्याज कम देना एवं पॉलिसी से जीएसटी हटाने जैसी मांगें शामिल हैं। मांगे अगर पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, प्रेम कुमार चौधरी, हर्ष नारायण यादव, रवि शंकर खंडेलवाल मौजूद रहे। घोसी : यहिया मार्केट स्थित एलआईसी कार्यालय परिसर में अभिकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। महामंत्री ओपी सोनकर ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते अभिकर्ताओं के कमीशन में भारी कटौती की जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि अभिकर्ताओं को बीमा कार्यकर्ताओं को पेशेवर के रूप में मान्यता देने, 20 लाख तक ग्रेज्युटी बढ़ाने, अंशदायी पेंशन योजना लागू करने, समूह बीमा को बढ़ाने के प्रति सरकार को संवेदनशील होना चाहिए। इस दौरान सुदामा यादव, अजय कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश सोनकर, भीम सिंह यादव, कल्पनाथ सिंह अभिकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें