फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समीक्षा बैठक में अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यलय सभागार में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सचिव और रोजगार सेवक उपस्थित रहे। बीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। मनरेगा जॉबकार्ड धारकों के आधार सीडिंग पूरा करने और कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का सुंदरीकरण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गंगऊपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को लर्निंग लैब में परिवर्तित करने के कार्य पर चर्चा करते हुए जल्द पूरा करने को कहा। दीपावली पर्व तक मुख्यमंत्री आवास को पूर्ण कराकर गृह प्रवेश कराने का निर्देश दिया। बैठक में सत्यप्रकाश पांडेय, भानु प्रताप सिंह, पंकज मल्ल, अरुण सिंह, वीरेंद्र राजभर, सर्वेश यादव छोटू, प्रदीप कुमार, रमाशंकर यादव, अमरेश सिंह, सनज सहाय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें