फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार फीडिंग में खराब प्रदर्शन पर तीन सीडीपीओ के वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं कंवर्जेंस समिति की बैठक हुई। लाभार्थियों के आधार फीडिंग की समीक्षा में लापरवाही मिलने पर तीन विकास खंडों के सीडीपीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं, भोपातपुर भदवा में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शुरू न होने पर अधिशासी अभियंता को इस संबंध में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्रों में बदलने का आह्वान किया। सीडीपीओ मोहम्मदाबाद गोहना को अक्तूबर माह में किए गए उनके एवं मुख्य सेविकाओं के विजिट कार्य का साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मोहम्मदाबाद गोहाना के ग्राम भोपतपुर भदवा में अब तक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू न होने पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया।
जबकि पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों के आधार फीडिंग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे कम आधार फीडिंग वाले तीन विकास खंडों के सीडीपीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की जियो टैगिंग की स्थिति, जनपद में चिह्नित सैम बच्चे एवं एनआरसी में भर्ती बच्चों की स्थिति, जुलाई से सितंबर तक पोषाहार वितरण की स्थिति आदि की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी के अलावा समस्त सीडीपीओ, समस्त सुपरवाइजर एवं जिला पोषण समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाने, पोषाहार के लाभार्थी तथा आवंटित अनाज
वितरण, जनपद में उपलब्ध वजन मशीन, कुपोषित एवं अति कुपोषित, सैम बच्चों तथा पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु संदर्भित एवं भर्ती बच्चों, भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों की जियो टैगिंग की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें