फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। गत दिन निजी चिकित्सक पर ऑपरेशन के बाद पैदा हुए बच्चे को गायब करने का आरोप लगाने के मामले में रविवार को सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को संबंधित चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मामले में शनिवार को दोपहर महिला के परिजनों ने आधे घंटे तक हाईवे जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह जाम को समाप्त कराया था। दोहरीघाट कस्बे के सदर बाजार निवासिनी गीता देवी ने आरोप लगाया था कि उनकी बहू अनीता साहनी गर्भवती थी। दर्द होने पर उसे लेकर शुक्रवार की शाम को एक नर्स के यहां ले गए थे, जहां नर्स ने दो इंजेक्शन देने के बाद एक निजी हास्पिटल ले जाने की सलाह दी थी। जिसके बाद अस्पताल के चिकित्सक ने ऑपरेशन किया और पेट में बच्चा न होने की बात कही। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डा. एसएन दूबे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. फैजान को चिकित्सक की डिग्री और अस्पताल के दस्तावेज की जांच सौंपी थी। रविवार को सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और प्रकरण में अस्पताल संचालक द्वारा कोई भी प्रपत्र ना दिखाए जाने पर तत्काल उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस संबंध में डॉ. फैजान ने बताया कि अस्पताल के संचालक से डिग्री और अस्पताल के दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन उनके द्वारा कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें