फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों एवं डूडा के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि वह डूडा और नगर निकाय के अपूर्ण कार्यों को तयशुदा समय पर पूरा कराएं। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला नगरीय विकास अभिकरण एवं नगर निकायों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास का भौतिक सत्यापन करने के बाद ही भुगतान करें। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अपूर्ण कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतो को निर्देश दिए गए कि गौशालाओं में रखे गए पशुओं का वैक्सीनेशन अवश्य कराएं, जिससे पशुओं में होने वाले संक्रमण को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने पशुओं के लिए भूसा, चोकर व पानी आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा डॉ. ददन कुमार, ए.डी.एस.टी.ओ. रजनीश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें