फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के पीछे दौड़ने के बजाय स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी संभावनाएं तलाशें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। परम वैभवशाली भारत का अतीत वापस लाने के लिए यह आवश्यक है हम कर्म की महत्ता को समझे और कर्म करें निश्चित ही हमारा देश वैभवशाली और गौरवशाली स्वरूप में हमारे सामने होगा। उक्त विचार हैं बलिया विभाग के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक राम प्रताप सिंह के। जो शुक्रवार को स्थानीय बाजार में स्थित एक मैरेज हाल में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत बीपीएल मुक्त भारत और सौ परसेंट रोजगार के बैनर तले आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सरकारी नौकरी के पीछे दौड़ने के बजाय स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी संभावनाएं तलाशें और रोजगार मांगने वाला नहीं रोजगार देने वाला बनें। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक मृत्युंजय यादव एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की जिला प्रबंधक वीरेंद्र धर दुबे ने रोजगार की दिशा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योजनाओं में पर्याप्त अनुदान भी है। इसके पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक सदाशिव राव माधवराव गोलवलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी नेता भगवान दास गुप्ता, उपेंद्र पति पांडेय, राकेश सिंह, नूपुर अग्रवाल, पंकज कुमार गुप्ता, पुनीत वर्मा , जय प्रकाश भारद्वाज आदि शामिल रहे। संचालन जिला संयोजक अजय तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें