मऊ। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम ने रतसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र और गोदाम का निरीक्षण किया। विपणन गोदाम पर राशन लेने आए उचित दर विक्रेताओं से वार्ता किया। अभी तक नियमित खाद्यान्न का उठान न करने वाले उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे तत्काल राशन का उठान कर वितरण करें। लापरवाही किए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि विपणन गोदाम पर बीते 13 मई तक कुल 9857 क्विंटल गेहूं की खरीद 197 किसानों से की गई है तथा 324 टोकन लगे हुए हैं।विपणन निरीक्षक जाहिद कमाल पाशा ने बताया कि गेहूं की खरीद की जा रही है।