घोसी नगर से जूनियर हाईस्कूल धरौली के शिक्षकों द्वारा आयोजित मुहल्ला पाठशाला का निरीक्षण करते उप
- फोटो : MAU
घोसी। शिक्षा क्षेत्र घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली के शिक्षकों द्वारा संचालित मुहल्ला पाठशाला का निरीक्षण मंगलवार को डायट प्राचार्य हरी सिंह शाक्य ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा का एक बेहतर मुहल्ला पाठशाला है। उन्होंने ई-पाठशाला, मुहल्ला पाठशाला, शिक्षक डायरी, उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों से भाषा एवं गणित के प्रश्नों के उत्तर से संतुष्ट दिखे। राज्य संदर्भ समूह के सदस्य अरविंद पांडेय ने भी बच्चों से प्रश्नों के माध्यम से प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी घोसी अजब सिंह यादव, डायट प्रवक्ता डा. अभिषेक यादव आदि रहे।