फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विशेष अभियान के तहत शराब की दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। मधुबन सीओ अभय कुमार सिंह ने टीम के साथ बुधवार की देर रात विशेष अभियान चलाकर रामपुर थाना क्षेत्र में अंग्रेजी तथा देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। साथ ही पैदल मार्च किया। संदिग्ध मिले लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

विशेष अभियान के तहत सीओ अभय कुमार सिंह ने दो थानों के प्रभारी निरीक्षकों संग अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार की देर रात क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार, फतेहपुर मंडाव, चंद्रापार, कटघरा शंकर, बेलौली आदि जगहों पर देसी शराब तथा अंग्रेजी शराब की दुकानों की जांच की । दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, बारकोड, सफाई तथा गोदाम का निरीक्षण किया। शराब विक्रेताओं को निर्देशित किया कि शराब की बिक्री में कोई मिलावट हुई तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कहा कि शराब बेचने के लिए जो मानक हैं, उसी के अनुसार शराब की बिक्री की जाए। समय का विशेष ध्यान रखते हुए दुकान खोलें तथा बंद करें। दुकान पर शराब पीने वालों को लेकर नाराजगी जताई तथा फटकार लगाते हुए कहा कि अगर दोबारा दुकान पर शराब पिलाई तो कड़ी कार्रवाई होगी। पैदल मार्च में सीओ अभय कुमार सिंह, मधुबन थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह, रामपुर थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें