फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर किया गया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राज्यपाल आनंदी बेन के दो नवंबर को जनपद में संभावित दौरे के मद्देनजर शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित मैदान की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज और अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के दक्षिणी परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अन्य अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं पर विचार विमर्श किया। राज्य पाल दो नवंबर को एक कार्यक्रम के सिलसिले में मऊ में आने वाली हैं। प्रशासन उनके आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य तैयारियों में लगा हुआ है। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि राज्यपाल का आगमन प्रस्तावित है। उनके संभावित आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी पहलुओं और सुरक्षा तैयारियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें