फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने लाकडाउन का लिया जायजा

विज्ञापन
हलधरपुर थाने पर पुलिसकर्मियों को मास्क वितरित करते डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुबाषचंद दूबे। - फोटो : MAU
विज्ञापन
हलधरपुर। उपमहानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने शुक्रवार की शाम को जनपद की लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। डीआईजी नेहलधरपुर थाने पर पहुंचकर परिसर की साफ-सफाई, बैरिकों, आवास, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। डीआईजी ने लाकडाउन की सफलता के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डीआईजी ने थाने पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को मास्क, ग्लब्स प्रदान किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों कोसफाई बरतने, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने व नियमित रूप से सेनटाइजेशन करने की सलाह दी। इस मौके पर क्षेत्र के गरीब, असहाय, जरूरतमंद व्यक्तियों को अन्नपूर्णा बैंक के तहत राशन तथा आवश्यक सामग्री वितरित करके उन्हे जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, क्षेत्राधिकारी मधुबन राजेन्द्र प्रसाद सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक तथा थाना हलधरपुर के अधिकारी रुपेश कुमार सिंह चौकी पभारी और सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें