फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान प्रोजेक्ट अधर में लटकने पर भड़के डीएम

विज्ञापन
दोहरीघाट में घाघरा नदी में आई बाढ़ का निरीक्षण करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बाढ़ग्रस्त तथा कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कटान प्रोजेक्ट पूरा न होने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। कहा कि काम को प्राथमिकता में पूरा कराया जाए। साथ ही मुक्तिधाम पर चल रहे कटान प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश भी दिया। मुक्तिधाम गौरीशंकर घाट पहुंचे जिलाधिकारी कटान प्रोजेक्ट को अधूरा देख भड़क गए। सिंचाई विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को श्मशान घाट से लेकर नदी के किनारे किनारे रामपुर धनौली तक रोड बनाकर पिचिंग करने का निर्देश दिया। इंटरलाकिग कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिया। कहा कि इस मार्ग के बन जाने से शव लेकर आ रहे वाहनों से जाम नहीं लगेगा। खाकी बाबा की कुटी से लेकर डीह बाबा तक कटानरोधी कार्य पूरा न होने पर अधिशासी अभियंताको फटकार लगाते हुए कहा कि यह कार्य समय रहते हो जाना चाहिए था। अधिशासी अभियंता विरेंद्र पासवान ने बताया कि रामजानकी घाट के पास नगर पंचायत द्वारा नाला न बनवाने के कारण कटान प्रोजेक्ट के कार्य मे रूकावट आ गई है। इस पर नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारियों से कहा कि जितना जल्दी से हो सके इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि कस्बे में एक इंच भूमि कटनी नहीं चाहिए। वही नदी के उसपार ड्रेजर चलाकर नदी की धारा मोड़ने के लिए कहा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आशुतोष राय एसआई ,जगदीश सिंह, लेखपाल अरविंद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें