फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन थाने का सीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाने का रविवार को सीओ राजेंद्र प्रसाद यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। सीओ राजेंद्र प्रसाद यादव ने मधुबन थाने का निरीक्षण के दौरान विवेचना रजिस्टर, टापटेन अपराधियों की समीक्षा, कार्यालय के प्रपत्रों का रखरखाव, आईजीआरएस आदि की जानकारी ली। साथ ही लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं थाने परिसर में साफ सफाई बनाए रखने के साथ ही किचेन में बन रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा तथा मानक के अनुरूप आरक्षियों को भोजन मुहैया कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया। वहीं पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सदैव सचेत रहने के साथ मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की बात कही। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें