नगर के सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में बने क्वारेंटाइन सेंटर में पुलिसकर्मियों ?
- फोटो : MAU
मऊ/घोसी। जिले के क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण शुक्रवार को जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने क्वारंटीन किए गए लोगों को मिल रही सुविधाओं का जानकारी ली। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अनुुराग आर्य ने नगर के सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल पहुंचे। यहां क्वारंटीन किए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही क्वारंटीन प्रभारी को निर्देश दिया कि रमजान माह को देखते हुए क्वारंटीन किए मुस्लिम समुदाय के लोगों को किसी तरह का समस्या न हो उसका निदान का निर्देश दिया। इसीक्रम में डीएम-एसपी ने खालिसपुर स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में क्वारंटीन किए गए लोगों के सेहत के साथ उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। घोसी संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने क्वारंटीन सेंटर लिटिल फ्लावर स्कूल का निरक्षण किया गया। एसडीएम निरंकार सिंह ने क्वारंटीन किए गए 34 लोगों से रमजान माह को लेकर रोज के दौरान सहरी,इफ्तार आदि के सम्बंध में विचार ,और सुझावों की जानकारी प्राप्त किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव, नायाब तहसीलदार संतविजय सिंह अजीत यादव आदि रहे।