मऊ। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आईसोलेशन वार्ड के साथ कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जांच में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुुंचे। सबसे पहले उन्होंने आईसोलेशन वार्ड का मुआयना किया। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए उपलब्ध उपकरणों की जानकारी ली। कहा कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मास्क, सैनेटाइजर आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही आकस्मिक इलाज के लिए आने वाले मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने का निर्देेश दिया।