मऊ। जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री सुरेश पासी द्वारा जानकारी ली गई। साथ ही खुद ही जिला अस्पताल स्थित आईसोलेशन वार्ड पहुंचकर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला अस्पताल के तैयारियों की जानकारी ली। शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे के करीब जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी जिला अस्पताल के बर्न यूनिट के दूसरे तल पर बने आईसोलेशन वार्ड का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अस्पताल प्रबंधन के तैयारियों के बारे में सीएमएस डॉ. बृजकुमार से जानकारी ली्। इस दौरान उन्होंने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती व्यक्ति के रिपोर्ट तथा उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही सीएमएस को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रयास को बेहतर के साथ किसी तरह की लापरवाही न बरते। साथ ही नियमित रूप से आईसोलेशन वार्ड का सैनेटाईजेशन करने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने सीएमएस डॉ. बृजकुमार से कहा कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रयास के साथ अस्पताल परिसर में अन्य चिकित्सीय सुविधाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया। साथ अस्पताल परिसर तथा आईसोलेशन वार्ड के आस पास सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के साथ चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों के समय से अपने अपने चैंबर में उपस्थित रहने की बात कही। चेताया कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।