रानीपुर। थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार निवासी महिला की सड़क पार करते समय अज्ञात कार से टक्कर हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात महिला की मौत हो गई। खुरहट बाजार निवासी सुशीला देवी (60) पत्नी राजेन्द्र गुप्ता बुधवार की दोपहर करीब एक बजे अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मोहम्दाबाद गोहना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से महिला की टक्कर हो गई। जब तक आसपास के लोगों ने महिला को उठाने का प्रयास किया तब तक वाहन चालक मौके से भाग गया। मृतक महिला के परिजन की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। संवाद