कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम कसारा निवासी ने मंदिर परिसर में लगे पेड़ों को काटने से रोकने पर एक व्यक्ति व कुछ अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया। गांव निवासी प्रभात आनंद राय ने बताया कि बीते 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे मंदिर में दर्शन करने गए थे। गांव के ही नीरज राय अपने 2-3 सहयोगियों के साथ मंदिर के पास मौजूद हरे पेड़ को काट रहा था। पूछने पर नीरज राय व उसके सहयोगियों ने गालियां देते हुए लात घूंसों से पिटाई कर दिया। आरोप लगाया कि विपक्षी पेड़ों को काटकर मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। संवाद