फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राम सिंह मौर्या हत्याकांड में कोर्ट को दी गई मुख्तार के मौत की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रामसिंह मौर्या और सिपाही सतीश की हत्या मामले में शनिवार को सुनवाई थी। इसी दौरान कोर्ट को सूचना दी गई कि बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो चुकी है। मामले में वादी मुकदमा अशोक सिंह की अर्जी पर हाईकोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगा दी। विशेष जज एमपी/ एमएलए के अवकाश पर होने के चलते मामले में 20 अप्रैल की तिथि नियत हुई। मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध दक्षिण टोला थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें मुख्तार अंसारी सहित पांच को नामजद किया गया था। आरोप है कि 19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगा सिपाही सतीश की तत्कालीन एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूरी हो चुकी है। पत्रावली मे बहस होनी है। लेकिन मुख्तार की ओर से प्रार्थना पत्र देकर आरक्षी राजेंद्र यादव, संतोष सिंह व राजेंद्र प्रसाद को सफाई साक्ष्य के लिए तलब किए जाने की मांग की गई थी। मामले में वादी मुकदमा की अर्जी पर हाईकोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगा दी है। जिसपर प्रभारी विशेष जज ने सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें