अमिला स्थित आईजीएम चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय के 15 वॉ वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र
- फोटो : MAU
अमिला। आईजीएम चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय का वार्षिकोत्सव रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शिक्षक नेता अखिलेश्वर शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में एकेडमी के बच्चों ने सरस्वती गीत, भक्ति गीत, सामूहिक नृत्य, एकांकी आदि प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रियंका श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, दुर्विजय राय, प्रवीण श्रीवास्तव, सर्वेश यादव प्रमुख, सुशील कुमार राय प्रधानाचार्य, अवधेश यादव, आद्याशंकर मिश्रा आदि शामिल रहे।