फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान संक्रमित महिला मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी महिला की शनिवार को इलाज के दौरान संक्रमण से मौत हो गई। महिला का शव मेडिकल टीम के देखरेख में मऊ नगर के ढेकुलिया घाट पर अंतिम संस्कार परिजनों के देखरेख में कर दिया गया। बताते चले कि कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी 55 वर्षीय महिला बीते बृहस्पतिवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर अपने परिजनों के साथ जांच कराने जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने कोविड के लक्षण देखते हुए उसे कोविड जांच कराने को कहा। जहां जांच में महिला संक्रमित मिली। जिसके बाद उसे परदहा स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां शनिवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला मरीज की मौत की पुष्टी परदहा सीएचसी प्रभारी डॉ.डीके सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें