फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सॉयल माइक्रोबायोम प्रोजेक्ट की वेबसाइट का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ विश्व माइक्रोबायोम दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो ने खाद्य और पर्यावरण सुरक्षा के लिए माइक्रोबायोम पर वेबिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक डॉ. एस सी दुबे ने कहा कि भारत में माइक्रोबियल विविधता को समझने के लिए पहले के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला और समीक्षा की। उन्होंने माइक्रोबियल विविधता के मानचित्रण पर विभिन्न देशों द्वारा की गई पहलों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर इंडियन सॉयल माइक्रोबायोम प्रोजेक्ट की वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। कहा कि इस परियोजना के माध्यम से उत्पन्न माइक्रोबियल विविधता पर जानकारी देश की माइक्रोबियल संपत्ति के संरक्षण और उपयोग से संबंधित निर्णयों को प्राथमिकता देने में मदद करेगी। डॉ. ए के शर्मा पूर्व निदेशक ने कहा कि भारतीय माइक्रोबायोम पहल आईसीएआर.एनबीएआईएम के विजन 2050 के अनुरूप है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें