मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित रोडवेज परिसर में अभी प्लेटफार्म का कार्य अधूरा पड़ा है। प्लेटफार्म बनाने के लिए मिट्टी गिराई गई है और बारिश होने से पूरे परिसर में कीचड़ हो गया है। इसकी वजह से बसें रोडवेज के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रोडवेज का नया भवन बनने के बाद पुराने भवन को गिरा दिया गया। महीनों बाद मलबा हटाया गया लेकिन समतलीकरण और फर्श का निर्माण नहीं कराया जा सका है। रोडवेज परिसर में मिट्टी गिराई गई है और बारिश होने से परिसर में कीचड़ और जलभराव हो गया है। इसकी वजह से बसे बाहर सड़क के किनारे खड़ी हो रही हैं जिससे जाम लगता है और यात्रियों को परेशानी होती है। रोडवेज के नये भवन में यात्री प्रतीक्षालय भी बना है। हालांकि मऊ डिपो की 53 बसों में महज 28-30 बसों का ही संचालन हो पा रहा है। जून में परिसर में जर्जर पड़े भवन को तोड़ा गया था लेकिन दो माह से अधिक समय तक मलबा नहीं हटाया गया। एक माह पूर्व मलबे को हटाने के बाद परिसर को ऊंचा और समतल बनाने के बाद फर्श निर्माण कार्य शेष है। एक माह से अधिक समय से यह कार्य धीमी गति से चल रहा है।