मऊ। नगर के कम्युनिटी हाॅल में रविवार की देर शाम एक देश एक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जिले के चार निकायों में 31.57 करोड़ रुपये से 154 विकास कार्यों का जहां लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के परंपरा के अनुसार जिले में हर निकायों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। वर्तमान में ही मऊ नगर पालिका में 18.24 करोड़ से 69 कार्य कराए जा रहे हैं। जबकि चिरैयाकोट नगर पंचायत में 1.89 करोड़ रुपये से सात तो कोपागंज नगर पंचायत में कोपागंज में 3.91 करोड़ रुपये की लागत से 11 कार्य कराए जाएंगे।वहीं मुहम्मदाबाद गोहना में 7.53 करोड़ रुपये से 67 विकास कार्य जारी है।इससे पहले मुख्य अतिथि ने कहा कि ‘वन नेशन व इलेक्शन’ के विधान को देश में लागू कराने के लिए सबको आगे आना होगा। इससे देश समृद्ध होगा और भारत विकसित राष्ट्र का सपना जल्द से जल्द साकार कर पाएगा। इस अवसर पर ईओ दिनेश कुमार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूजा राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।