फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के कार्य व्यवहार एवं संस्कृति में बदलाव लाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ऊर्जा एंव नगर विकास मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से कार्य व्यवहार और संस्कृति में बदलाव लाने की बात कही। बैठक के प्रारंभ में विद्युत बिलों के कनेक्शन कार्य से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की छह उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्युत सखियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने पूर्वांचल के पिछड़ेपन के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्वांचल के विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भी गलत लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। ऐसे में आप भी ऐसे लोगों को ठेका देने से बचें, जिन्होंने पूर्व में किए कार्यों में गुणवत्ता की कमी रखी है। पांच प्रमुख विभागों राजस्व, पुलिस, बिजली, सड़क एवं पानी के अधिकारियों से अपने कार्य व्यवहार में सुधार लाने को कहा, जिससे लोगों में इन विभागों के प्रति सम्मान का भाव आए। उन्होंने कहा हमें कम समय में पूर्वांचल एवं जनपद मऊ को विकास के पथ पर ले जाना है। मंत्री ने समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे खाली पड़े जगहों का चिन्हीकरण कर ले, जहां पर लोग गंदगी फैलाते हैं। उन जगहों पर पौधरोपण कर सुंदरीकरण कराने का प्रयास करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को शहर के अंदर ही ऐसी जगह तलाशने को कहा जहां पर ऑडिटोरियम का निर्माण हो सके। मंत्री ने जनपद में विकास कार्यों एवं बेहतरी के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे। इस पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जनपद में घोसी एवं मधुबन क्षेत्र में मछली उत्पादन को देखते हुए फिश मंडी तथा विनियमित क्षेत्र के लिए उचित स्टाफ प्रबंधन की व्यवस्था का सुझाव दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार पुलिस, अधीक्षक सुशील घुले, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें