फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को भी न्याय संविधान से मिला : चंद्रशेखर आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संविधान की ताकत को नहीं समझोगे तो आप कुछ नहीं कर सकते हैं। संविधान विरोधाभास को दूर करने के लिए बना है। यह बात मंगलवार को नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक मैरेज हाल में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कही।
विज्ञापन

वहीं, भगवान श्रीराम काे जोड़ते हुए कहा कि इस देश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को भी न्याय संविधान से मिला। आगे कहा कि आज डॉ. आंबेडकर ने हमें अनुसूचित जाति और जनजाति में बनाया। मगर हमसभी लोग एक नहीं हो पाए। धनतंत्र जब तक हावी रहेगा, लोकतंत्र संभव नहीं है।
गैर बराबरी दूर करने के लिए डॉ आंबेडकर ने काम किया लेकिन आज के दौर में पैसे की राजनीति हो गई है। इसलिए किसान, गरीब, मजबूर का बेटा राजनीति नहीं कर सकता। वर्तमान की राजनीति व्यापार हो गई है। इस दौरान बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर बिना निशाना साधते हुए कहा की अगर वो किसी दबाव में अपनी राह अलग कर लिया तो हम तो हैं, गरीबों की लड़ाई हम लड़ेंगे। संविधान की देन है कि सरपंच से लेकर आईएएस भी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें