मऊ। जिले में एक बार फिर कोरोना बढता दिख रहा है। शनिवार को 1985 की जांच में 17 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं दो लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को आरआरटी टीमों द्वारा एंटीजन से 1009 की जांच की गई। इसमें कोई मरीज नहीं मिला। जबकि लैब से आई 976 रिपोर्ट प्राप्त में 16 और ट्रूनाट जांच में एक पाजिटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों से जिले में कुल मरीजों कि संख्या 8283 हो गई । इसमें 8098 रिकवर हो चुके है। संक्रमण से कुल 76 की मौत हुई है तथा 109 सक्रिय केस है।