मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के छह अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।जमीन और पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट और शांतिभंग करने के मामले में गिरफ्तारी के बाद न्यायालय भेज दिया गया। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि भाटी कला गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर चंदन सरोज मारपीट कर रहा था । बरहदपुर गांव में जमीन के विवाद में योगेश सैनी और गोविंद सैनी मारपीट करने लगे। इटौरा चौबेपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर विजय आनंद मौर्य और सत्येंद्र मौर्य ने मारपीट कर लिया। राजापुर गांव में पौधा नुकसान करने के विवाद में देवेंद्र कुमार और भुवाल कुमार, बृजेश कुमार ने मारपीट किए। टिप्पकाबाद गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर नकदु राम और गुलाब मारपीट करने लगे। वहीं गालिबपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर शंकर, वीरेंद्र, हरेंद्र और पूजा मारपीट कर रहे थे।