मऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से वर्ष 2023 की सीनियर सेकेंड्री की परीक्षाएं दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 16 परीक्षा केंद्रों पर हुईं। विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण आनंद कुमार सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मदरसा फ़ैज आम गर्ल्स में पहंुचे तो पता चला कि प्रथम पाली में सचल दल ने मदरसा फ़ैज आम के लिपिक द्वारा छात्राओं को बोल कर नकल कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसका संज्ञान लेते हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यस्थापक को संयुक्त रिपोर्ट जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के माध्यम से शासन भेजने का निर्देश दिया।
विशेष सचिव ने मदरसा फैजे आम ब्वायज, मदरसा फैजे आम गर्ल्स का निरीक्षण किया। वेबकास्टिंग का जायजा लेने के बाद 20 एमबीपीएस स्पीड का इंटरनेट अनिवार्य रूप से सभी मदरसों में लगाने का निर्देश दिया। मदरसा फ़ैज आम गर्ल्स में प्रथम पाली में सचल दल द्वारा मदरसा फ़ैज आम के लिपिक द्वारा छात्राओं को बोल कर नकल कराने के प्रयास को पकड़ा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यस्थापक को संयुक्त रिपोर्ट जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के माध्यम से शासन भेजने का निर्देश दिया।
मदरसा फैजे आम ब्वायज में सिटिंग अरेंजमेंट पर आपत्ति करते हुए एक बेंच पर केवल दो परीक्षार्थी का ही बैठाने का निर्देश दिया। विशेष सचिव द्वारा मदरसा दारुल उलूम निस्वा, मदरसा तालीमुद्दीन, मदरसा आलिया अरबिया के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कई कमरों में कम प्रकाश मिलने पर उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण शुचिता से परीक्षा होनी चाहिए।