फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 12 लोग जिलाबदर, 72 घंटे में 29 लोगों को प्रशासन ने किया जिलाबदर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन शांति व्यवस्था कायम करने में लगा है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने 12 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जिलाबदर किया। इससे पहले अपर जिलाधिकारी ने बीते बुधवार को बड़राव ब्लाक के पूर्व प्रमुख को जिलाबदर करने की कार्रवाई की थी। बीते तीन दिनों में प्रशासन ने गुंडा एक्ट के तहत 29 लोगों को जिलाबदर किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गुंडा एक्ट के तहत अमरजीत यादव पुत्र गोधन यादव निवासी पतजीवा थाना दोहरीघाट, कलाम पुत्र इरशाद निवासी डोमनपूरा बाडा (जमालपुरा) थाना दक्षिण टोला, बृजेश यादव पुत्र रामभुवन यादव निवासी बरूहा थाना घोसी को जिलाबदर किया। इसीक्रम में मु0 मुस्ताक पुत्र उस्मान निवासी अलीनगर बड़ी कम्हरिया थाना कोतवाली, फहद पुत्र मुश्ताक निवासी दरगाह थाना मधुबन, अख्तर पुत्र हमीद निवासी दरगाह थाना मधुबन, अफसर पुत्र हमीद निवासी दरगाह थाना मधुबन, अफजल पुत्र मुश्ताक निवासी दरगाह थाना मधुबन को जिलाबदर किया।वहीं सचिन यादव पुत्र अनिल यादव सहादतपुरा थाना कोतवाली, अंकित सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह निवासी डुमराव थाना सरायलखंसी तो मनकू पुत्र सुक्खू सोनकर निवासी पूरा दुर्जन महरनियां थाना कोतवाली, मोनू सोनकर पुत्र छेदी सोनकर निवासी दोस्तपूरा थाना कोपागंज को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किया गया। इन सभी अपराधियों पर अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय को निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा में प्रवेश न करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें