फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फर्जी अस्पताल व अवैध रूप से बना मकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिना पंजीयन के संचालित अस्पतालों को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। मंगलवार को सीएमओ की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट नीतिश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित संचालित एक अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

वहीं नगर के बंधा मोड़ स्थित मकान को सील किया गया। साथ ही बिना नक्शा के बन रहे दो मकान मालिकों को नोटिस जारी की गई। मंगलवार को दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट नीतिश सिंह नगर के गाजीपुर तिराहा पर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। इस अस्पताल के बिना पंजीकरण के ही संचालन की शिकायत मिली थी।
प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के नोडल के साथ जब इस अस्पताल पर पहुंचा तो यहां ताला बंद मिला। जानकारी पर सीएमओ डॉ. नंद कुमार ने बताया कि अस्पताल के पंजीकरण का विभाग के पास दस्तावेज नहीं है। इतना ही नहीं इस दौरान जांच के दौरान वहां न तो कोई चिकित्सक मिला और न ही कोई अन्य कर्मचारी।
विज्ञापन

इस पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने प्रशासन की देखरेख में इस अस्पताल को सील कर दिया गया। वहीं सीटी मजिस्ट्रेट इसके बाद बंधा रोड पर अब्दुस्लाम का मकान अवैध रूप से निर्मित पाया गया, मकान को भी सील कर दिया गया।
वहीं परदहां मील रोड पर भी दो मकान के बिना नक्शे निमार्णाधीन थे, जिस पर इन दोनों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट नीतिश सिंह ने बताया कि बिना पंजीयन के अस्पताल के संचालित होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सभी की जांच कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें