फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आईजी ने संवेदनशील इलाकों में किया रुट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आगामी त्योहारों को शांति से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को आईजी अखिलेश कुमार ने नगर में पुलिस अधिकारियों के साथ रुट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय सहित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में आगामी त्योहारों को शांति से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को आजमगढ़ परिक्षेत्र के आईजी अखिलेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस जवानों के साथ शहर कोतवाली से मिर्जाहादीपुरा सहित संवेदनशील इलाकों मेें रुट मार्च किया। आईजी ने मुहर्रम व श्रावणी माह को लेकर लोगों की समस्याओं को भी जाना।
उसके बाद दक्षिणटोला थाना में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों को शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एएसपी महेश अत्री ने कहा कि यहां के नागरिकों के साथ-साथ वालंटियर के सदस्यों द्वारा हर त्योहार में पुलिस टीम का हमेशा सहयोग मिलता है और त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें