घोसी नगर के बैसवाडा में अपने बच्चों के साथ इफ्तार करते खुर्शीद खान।
- फोटो : MAU
मऊ। लाकडाउन के चलते घरों में इफ्तार भी सोशल डिस्टेंसिंग के बीच हो रहे। बृहस्पतिवार को 20वें रमजान को भी घरों में लोगों ने मगरिब की अजान के साथ रोजा खोला और नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में कोरोना से निजात की दुआ मांगी। घर में महिलाओं ने दोपहर में ही पकवान बनाने में जुट गईं। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने पकौड़ी, जिलेबी सहित लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया। यह पहला मौका है जब रमजान महीने के 20 दिन बीत जाने पर भी इफ्तार पार्टियों का आयोजन नहीं किया जा रहा है।