फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया आईडीएस स्कूल का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
नगर के चाँदमारी इमिलिया स्थित आईडीएस किंडर गार्डन स्कूल के पुरस्कार वितरण समरोह में कार्यक्रम प - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आईडीएस स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मेंबच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस दौरान मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह ने एकांश साहू, श्रेयांश पाठक, निशेष सिंह, आराध्या सिंह, अभिषेक कुमार, आर्यन सिंह, श्रृष्टि सिंह, विवेकानंद सिंह, आयुष सिंह, अनिकेत सिंह, आशु, शांभवी तिवारी, अनन्या सिंह, आरुषि आदि को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर गीत पेश किया। नारी सशक्तिकरण को बेहद खूबसूरती के साथ दर्शाया। माता पिता की अहमियत को दर्शाता हुआ नृत्य नाटिका ने लोगों को भावविभोर कर दिया। विशिष्ट अतिथि डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार राय ने कहा कि विद्यालय द्वारा किए जा रहे काफी सराहनीय है। मजिस्ट्रेट विनीता पांडेय, बीईओ संजीव कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य एकता सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें