दोहरीघाट में विसर्जन घाट पर प्रतिमा विजर्सन स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार और एसपी
- फोटो : MAU
दोहरीघाट। जिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कस्बे के रामघाट पर नगर सहित आसपास क्षेत्रों से आने वाली दुर्गा प्रतिमाओं के विसजर्न को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए नदी में बैरिकेडिंग, गोताखोरों, नाविकों की तैयारियों के लिए एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ उमाशंकर उत्तम, एसओ हरिशंकर सिंह को निर्देश दिया। मूर्ति विसर्जन के दौरान केवल नाविकों को ही नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए कहा गया। दुर्गा समितियों के सदस्यों को नदी किनारे ही मूर्तियो का पूजन कर नाविकों को विसर्जन के लिए देना होगा। चिरैयाकोट : उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अखिलेश कुमार सिंह यादव और सीओ नरेश कुमार ने नगर में स्थापित मां दुर्गा के नवयुवक मंगलदल, ब्रिजबाल दुर्गापूजा समिति, सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति आदि सहित सभी 11 पांडालों का निरीक्षण मंगलवार को एसडीएम अखिलेश कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार ने थानाध्यक्ष हरेराम मौर्य के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति को लोगों से कहा कि पंडाल को आग से बचाने के लिए पंडालों में बालू, आक्सीजन सिलिंडर रखना अनिवार्य है। जिससे आग लगने पर उसे बुझाया जा सके। प्रतिमा के पास दीपक और अगरबत्ती न रखने की सलाह दी। दोनों अधिकारियों ने भैंसई और मंगई नदी पर जाकर निरीक्षण किया। विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग करने, रोशनी की व्यवस्था कराने और साफ सफाई कराने की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष हरेराम मौर्य को दी।