फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी देवताओं की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
म़ुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर के बगल में मंदिर की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई झांकी में शाम? - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर मोहल्ला में बृहस्पतिवार को मंदिर में भगवान शिव, दुर्गा, हनुमान और नंदी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान हवन पूजन के साथ की गई। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा हाथी घोड़ा गाजे बाजे के साथ मोहल्ले से निकलकर परंपरागत रास्तों से होती हुई कैलेंडर तिराहा, चुंगी चौराहा, मुख्य बाजार मुहम्मदाबाद गोहना, विजय स्तंभ चौक, एवं शहीद चौक से होता हुआ पुन: सैदपुर मोहल्ले में बनी मंदिर तक गई। वहां पर पं.दिवाकर त्रिपाठी ने विधि विधान से हवन पूजन एवं समस्त देवी देवताओं का पूजन अर्चन कर भगवान शिव, माता दुर्गा, एवं हनुमान तथा नंदी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा किया। इस अवसर पर नक्षत्र यादव, श्यामदेव यादव, नरसिंग सिंह, शालू सिंह, समाजसेवी दीपक गुप्ता डायमंड, चंद्र भूषण यादव, अनूप श्रीवास्तव, पप्पू मिश्रा, सतीश मिश्रा, सतीराम यादव, गोलू यादव, आदि मंदिर समिति के लोग व भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें