फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम फैक्ट्री सीज की, दर्ज होगा केस

विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के खीरीबाग मोहल्ले में बिना पंजीयन के चल रही आईस्क्रीम फैक्ट्री में सैम्पलि - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के खीरीबाग में लॉकडाउन में एक आइसक्रीम फैक्टी के संचालित होने की सूचना पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने फैक्ट्री को सीज करने की कार्रवाई की। साथ ही प्रशासन ने फैक्ट्री संचालक पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को किसी ने लॉकडाउन में शहर कोतवाली क्षेत्र के खीरीबाग में एक आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालन होने की शिकायत मिली। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित तथा कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुुंचे। यहां खीरीबाग निवासी जियाउल रहमान बिना पंजीयन के आइसक्रीम फैक्ट्री चलाते मिला। विभाग ने आइसक्रीम का नमूना लेते हुए 80 किलो आइसक्रीम नष्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें