फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। यूपी विधान परिषद के लिए भाजपा के प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के नामांकन में शामिल होने के लिए जिले से काफी लोग लखनऊ पहुंच गए हैं। शनिवार को नामांकन टलने से वह कुछ मायूस तो हैं, लेकिन उत्साह बरकरार है। केंद्रीय प्रशासनिक सेवा से वीआरएस लेने के बाद भाजपा में शामिल हुए जिले के काझाखुर्द निवासी एके शर्मा का नामांकन शनिवार को होना था। जिससे गांव के तमाम युवक और उनके समर्थक लखनऊ पहुंच गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी के लखनऊ से बाहर होने के कारण और भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी प्रत्याशियों का एक साथ नामांकन कराने के निर्णय से अब नामांकन सोमवार को किया जाएगा। उनके नामांकन में शामिल होने लखनऊ पहुंचे अभी दर्जनों लोग वहीं जमे हैं जबकि कुछ लोग घर वापस हो रहे हैं। वहां रुके लोगों का कहना है कि हम इस गौरवपूर्ण क्षण को देखने के लिए प्रतीक्षा करेंगे। यह हमारे गांव और जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें