फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आपसी मनमुटाव भुला साथ रहने को तैयार हुए पति-पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रिवार परामर्श की बैठक रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई। पांच घंटे तक चली बैठक में 70 मामले आए, इसमें 30 मामलों का निस्तारण हुआ। बैठक में परिवार परामर्श के सदस्यों समझाने पर छह दंपति मनमुटाव भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान छह दंपति के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। जिसके बाद इन दंपतियों का मामला परिवार परामर्श की बैठक में पहुंचा। रविवार को बैठक में सदस्यों समझाने के बाद यह सभी एक साथ रहने को तैयार हुए।जबकि छह मामलों में विपक्षी को सूचना के बाद भी गैरहाजिर होने के कारण एफ-आई-आर का निर्णय लिया गया। जबकि 18 फाइल शिकायतकर्ताओं की उदासीनता और कोर्ट में मुकदमा होने के कारण बंद कर दिया गया। इस दौरान एक मामला आया जिसमें महिला ने बताया कि उसका पति सऊदी में रहता है। न तो उसका पति ही भरण पोषण के लिए खर्च दे रहा है न ही ससुराल पक्ष के लोग। इस मामले में वर्तमान में घर आने पर भी महिला का पति बैठक में नहीं पहुंचा। बैठक में अर्चना उपाध्याय,सर्वेश दूबे,इब्राहिम सेवक,मौलवी अरशद तथा उपनिरीक्षक आत्मा सिंह, पुष्पा गुप्ता,पूनम पाल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें