फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेेत अन्य पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के माऊरबोझ निवासी एक महिला ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में सोमवार की देर शाम अपने पति समेत अन्य ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आजमगढ़ जिले की रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली की रहने वाली चंद्रकली ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व माऊरबोझ निवासी महेश गुप्ता से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के पांच महीने बाद पति पत्नी में विवाद हो गया। कई बार हुए समझौते के बाद ससुराल गई। बाद में ससुरालियों द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। गर्भ ठहरने के बाद ससुराल के लोग गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगे। इन बातों का विरोध करने पर पति ने आभूषण वगैरह अपने पास रखकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पति समेत अन्य लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें