रोडवेज पर आमरण अनशन पर बैठे डीसीएसके पीजी कालेज के छात्र।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दें रहे छात्र छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में डीसीएसके पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने रविवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया। छात्र नेताओं का कहना था कि विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त किया जाए। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चंदन साहनी, सुधांशु सिंह, शशांक सिंह, अनुज कुमार सिंह, निखिल जायसवाल, दुर्गा, सत्यम त्रिपाठी आदि शामिल रहे।