फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संध्या आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। अमिला बाजार के मध्य चौक पर श्री गणेशउत्सव परिवार तथा पोखरे के समीप बाल गणेश परिवार की ओर से सोमवार को गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा का पट खोला गया। गणपति के दर्शन होते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भव्य पंडाल में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद शाम करीब सात बजे भगवान गणेश की संध्या आरती की गई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में दीप लेकर गणपति की आराधना में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। गणेश उत्सव के माध्यम से 13 वर्षो से धार्मिक आस्था के साथ ही भारतीय संस्कृति और सामूहिक सहभागिता की परंपरा को भी जीवंत किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की सहभागिता बढ़ती जा रही है। आयोजकों ने बताया कि संध्या आरती से शुरू हुआ गणेशउत्सव 18 सितंबर को नगर में प्रतिमा भ्रमण के साथ गणेश उत्सव का समापन किया जाएगा। ग्रामीणो क्षेत्रों टड़वा,कटिहारी, बोझी आदि क्षेत्रों में भी गणेशउत्सव की धूम रही। इस दौरान आकाश जायसवाल, मोनू, शुभम, आशीष,चंदन,महेश सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें